प्रेमी जोड़े ने होटल में निगला जहर, महिला की मौत, युवक अस्पताल में भर्ती -jane ditel india tv mp tak अमृतसर के चौक करोड़ी में एक होटल में रहने आए प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका पता गुरुवार सुबह उस समय चला, जब दरवाजा न खुलने पर कर्मचारियों ने खटखटाया। सूचना के बाद होटल में पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो पाया कि प्रेमी जोड़ा गंभीर हालत में पड़ा था। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन है। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि युवती की पहचान नहीं हुई और शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अजय के रूप में बताई जा रही है। वह महिला साथी के साथ गुज्जरपुरा एरिया की शर्मा कालोनी में किराये के घर पर रहता है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों में प्रेम संबंध थे। जानलेवा कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दोनों ने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ निगला था। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि युवक के होश में आने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं पुलिस महिला की पहचान के प्रयास में जुटी है।