सीधी। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है। ऐसा आभाष होता है कि महंगाई पर सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो चुका है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता जय सिह राजू ने आगे कहा है कि बढ़ती महंगाई से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार का अपना घर चलाना भी मुश्किल हो चुका है। महंगाई के अलावा लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। खासतौर से पढ़े-लिखे युवक और युवतियां घर में बैठे हैं। हर महीनें हजारों रुपए नौकरी के लिए आवेदन करने में खर्च कर रहे है। लेकिन भर्ती के पद काफी कम निकलने से उनको हर बार निराशा ही हांथ लग रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगताना पड़ेगा। ये भी पढ़े ख़बर मानधाता ब्लाक मे 68 जोड़ो के पाणिग्रहण संस्कार मे अशफाक अहमद ने भाई का फर्ज निभाया एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे मनीष यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया MPNEWS: में चिकित्सा शिक्षा विभाग में होगी सीधी भर्ती:डॉ. मोहन कैबिनेट का फैसला; आगर मालवा में खुलेगा लॉ कॉलेज