Uncategorized

सिंगरौली खनिज राजस्व की वसूली में सिंगरौली जिले ने फिर रचा इतिहास।

जिला सिंगरौली राजस्व वसूली में प्रदेश में सर्वोच्च पर काबिज।

सिंगरौली जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली अरुण परमार के कुशल मार्गदर्शन एवं खनिज अधिकारी सिंगरौली ए.के. राय के अथक प्रयास से खनिज विभाग सिंगरौली द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य राशि रु. 2588.00 करोड़ के विरुद्व दिनांक 23/03/2023 तक राशि रु.2686.52 करोड़ की खनिज राजस्व वसूली कर ली गई है, जो निर्धारित लक्ष्य से राशि रु. 98.52 करोड़ अधिक है।

उल्लेखनीय है कि सिंगरौली जिले हेतु वर्ष 2021-22 में राशि रु. 2400.00 करोड़ का राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उक्त लक्ष्य के विरुद्व गत वर्ष भी राशि रु.2445.62 करोड़ की अधिकतम राजस्व वसूली की गयी थी।

जिले में गत वर्ष 2021-22 में प्राप्त कुल राजस्व राशि रु.2445.62 करोड़ के विरुद्व वर्तमान वर्ष 2022-23 में अद्यतन राशि रु.2686.52 करोड़ की खनिज राजस्व वसूली कर ली गई है, जो गत वर्ष में प्राप्त खनिज राजस्व से राशि रु.240.90 करोड़ अधिक है।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

इण्डिया टीवी एमपी तक

लाले विश्वकर्मा, "इंडिया टीवी एमपी तक" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button