क्राइम

हर 12 दिन में नंगी लाश छोड़ने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार… पोर्न देखकर करता था रेप!- जाने डिटेल में

मेरे साथ ऐसा मत कर मैं तो तेरी दादी की उम्र की हूं’… लेकिन वो नहीं रुका। एक..दो..तीन..चार…हर 12 दिन में पुलिस को मिलती है एक महिला की नंगी लाश। महिलाओं की उम्र 60 साल के आसपास होती। शरीर पर चोट के निशान, रेप के बाद मर्डर। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ये गुत्थी उलझती जा रही थी। किसी भी कीमत पर अगली महिला को इस साइको किलर के निशाने से बचाना था, लेकिन कैसे?

बाराबंकी के साइको किलर का कबूलनामा

5 दिसंबर, 2022 : मवई,बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
पुलिस को एक महिला की लाश मिलती है। महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं होता। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान होते हैं। पोस्टमार्टम में सामने आता है कि महिला के साथ रेप किया गया था और फिर गला दबाकर जान ले गई थी। पुलिस को मिली ये लाश थी मवई के खुशेटी गांव की रहने वाली 60 साल की एक बुजुर्ग महिला की। ये महिला सुबह अपने घर से किसी काम के लिए निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवारवालों को चिंता हुई तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और फिर अगले दिन बाराबंकी में ही महिला की लाश बरामद हुई।

17 दिसंबर, 2022: इब्राहिमाबाद, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
शाम के वक्त खेत में एक महिला की लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल जाती है। इस महिला के शरीर पर भी एक भी कपड़ा नहीं था। बुजुर्ग महिला का रेप हुआ था। रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि महिला पास के ही एक गावं क रहने वाली थी। महिला सुबह शौच के लिए निकली थी और सुबह ही उसके साथ ये दरिंदगी हुई। बाराबंकी में 12 दिन के अंदर बुजुर्ग महिला का ये दूसरा कत्ल था।

29 दिसंबर, 2022: ठेठरहा गांव, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
गांव की 55 साल की एक महिला गायब हो जाती है। महिला सुबह शौच के लिए खेत की तरफ निकली थी, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटती। पूरे गांव में दहशत फैल जाती है। हर किसी को डर लगता है कि कही महिला को उस साइको किलर ने अपना निशाना तो नहीं बना लिया। गांव वालों की आशंका एकदम सही निकलती है। अगले दिन खेत में एक न्यूड लाश मिलती है। इस बुजुर्ग महिला का भी रेप हुआ था और फिर गला दबाकर जान ली गई थी।

एक ही पैटर्न में तीन कत्ल
एक के बाद एक तीन लाश मिलने से बाराबंकी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच जाता है। तीनों कत्ल बुजुर्ग महिलाओं के हुए थे। तीन महिलाओं के साथ एक ही अंदाज में दरिंदगी की गई थी। तीनों ही महिलाओं के शरीर पर कपड़े नहीं थे। ये साफ हो चुका था कि बाराबंकी में घूम रहा है एक खतरनाक सीरियल किलर।एक ऐसा साइको किलर जो बुजुर्ग महिलओं को नोंच डालता है। जिसे शौक है महिलाओं नंगा करने का। जिसे कत्ल करने की आदत हो चुकी है।

सिर्फ 30 किलोमीटर के दायरे में हत्या
ये तीन कत्ल 12-12 दिन के अंतराल में हुए थे। एक बात और ध्यान देने वाली थी कि सीरियल किलर सिर्फ बाराबंकी के गांव में रहने वाली महिलाओं को ही निशाना बना रहा था। पुलिस के लिए इस केस को जल्द से जल्द सुलझाना सबसे बड़ा चैलेंज बन गया था। पूरी उत्तर प्रदेश पुलिस इस काम में जुट गई। इस साइको किलर को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमें बनाई गईं जिसमें सैकड़ों पुलिसवाले शामिल थे।

हर खबर अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क के साथ

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button