ग्रह कलेश के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी
ग्रह कलेश के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी
इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क –
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोटकी में ग्रह कलेश के चलते एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
अनीता पत्नी संजय उर्फ संजू कुशवाह उम्र करीब 35 वर्षीय की 12 साल पूर्व शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पति आये दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने लगा पत्नी के मना करने पर मारपीट करता था। मंगलवार की प्रातः 8 बजे अनीता ने ग्रह कलेश के चलते फांसी के फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी थाना पचोखरा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वही ससुरालीजन घटनास्थल से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जिनका रो रो कर बुरा हाल था। मृतका का अपने पीछे एक पुत्र कृष्णा उम्र 8 वर्ष, पुत्री राधा उम्र 4 वर्ष, पुत्री काजल उम्र 2 वर्ष छोड़कर गई है। इस दौरान पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।