सिंगरौली

SINGRAULI NEWS: खनिज राजस्व की वसूली में तोड़े पुराने सभी रिकार्ड,जिले ने हासिल किया पहली बार 4 हजार करोड़ से अधिक का लक्ष्य

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन एवं खनिज अधिकारी सिंगरौली

सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन एवं खनिज अधिकारी सिंगरौली 4ए.के.राय के अथक प्रयास से खनिज विभाग सिंगरौली द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य राशि रु. 3445.00 करोड़ के विरुद्ध दिनांक 30/03/2024 की स्थिति में ही राशि रु. 3445.85 करोड़ की खनिज राजस्व वसूली कर ली गई है।इसी प्रकार म.प्र. ग्रामीण अवसंचना तथा सड़क विकास कर हेतु निर्धारित लक्ष्य से राशि रु. 681.13 करोड़ के विरुद्ध राशि रु. 724.73 करोड़ की वसूली कर ली गई है।जिले द्वारा कुल लक्ष्य राशि रु. 4126.13 करोड़ के विरुद्व राशि रु. 4170.58 करोड़ की अधिकतम वसूली की गई है जो जिले हेतु निर्धारित लक्ष्य से राशि रु. 44.45 करोड़ अधिक है।उल्लेखनीय है कि सिंगरौली जिला हजार करोड़ में राजस्व अर्जित करने वाला प्रदेश का एक मात्र जिला है।जिले द्वारा गत वर्ष 2022-23 में खनिज राजस्व लक्ष्य राशि मद में रु. 2752.37 करोड़ तथा म.प्र. ग्रामीण अवसंचना तथा सड़क विकास कर मद रु.646.00 करोड़ अर्थात कुल राशि रु. 3398.37 करोड़ की वसूली की गई थी।इस प्रकार वर्तमान वर्ष 2023-24 में गत वर्ष 2022-23 की तुलना में राशि रु. 772.21 करोड़ की अधिक वसूली की गई है।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button