India tv mp tak news बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र बाघों के लिए बेहद ही शानदार रहा है। यहां हमेशा उनकी संख्या बढ़ती हुई देखी जा रही है। अगर बात करें मध्यप्रदेश को टाइगर रिजर्व बनने की तो मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व बनने में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का एक अनोखा नाम है। यहां लगातार इनकी संख्या बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से दो बाघों को वन विहार भोपाल के लिए आज भेजा गया है। एंक्लोजर में इन्हें रखा गया है। जहां दोनों को बेहोश करके उन्हें ले जाया जाएगा, पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा। वहीं, प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इसमें दो बाघों को रखा गया है, जिसमें एक बाघ आदमखोर था। जो कई लोगों पर हमला कर चुका था तो वहीं दूसरा बाग घायल था। जहां इन दोनों को स्वस्थ होने के बाद लगभग छह महीने इन्हें पहले रेस्क्यू टीम के द्वारा लाया जाएगा, उसके बाद इन्हें निगरानी के बाद प्रबंधन को सौंपा जाएगा। यह भी पढ़े - डीजल-पेट्रोल की दामों में भारी बदलाव, जाने ताजा रेट – इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज –