इस संबंध में जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि रीवा निवासी शिकायतकर्ता धनेंद्र सिंह भदौरिया ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि तितिरा शुक्लान हल्का के पटवारी अजय कुमार पटेल ने उनकी बेची गई जमीन का बंटवारा और नक्शा तरमीम करने की एवज में 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की है। जिसके बाद उनकी शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस ने ट्रेप कार्यवाही को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार इस कार्यवाही को पूरा करने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने फरियादी को रिश्वत के रूपए लेकर आरोपी पटवारी अजय पटेल के पास भेजा। बुधवार को सीधी तिराहे पर जैसे ही फरयादी से पटवारी ने रिश्वत के 20 हजार की रिश्वत अपने हाथों में लिया। लोकायुक्त पुलिस मौके पर पहुंच कर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक जिया उल हक सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही। ये भी पढ़े ख़बर https://indiatvmptak.in/archives/5378