जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार जालोर जिला कांग्रेस कमेटी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग) के बागोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वेनाराम चौधरी नया चैनपुरा को नियुक्त कर दिया गया है जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग में खुशी की लहर छा गई है। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा से सामाजिक व राजनीतिक उत्थान में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन करुंगा।