क्राइमबड़ी खबर

दर्दनाक सड़क हादसा, बस के पलटने से 21 लोगों की मौत – jane ditel

Italy Bus Crash: उत्तरी इटली में वेनिस में एक दर्दनाक हादसा हो गया। वेनिस के पास मीथेन गैस से चलने वाली एक बस पुल से गिर गई। पुल से नीचे गिरने के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई।

 

 

 

इंडिया टीवी ंप तक न्यूज़ – Italy Bus Crash: उत्तरी इटली में वेनिस में एक दर्दनाक हादसा हो गया। वेनिस के पास मीथेन गैस से चलने वाली एक बस पुल से गिर गई। पुल से नीचे गिरने के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे और विदेशी लोग भी शामिल है। वहीं इस हादसे में 18 लोग घायल भी गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इटली के अधिकारियों की मानें तो हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस बस में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे।

 

पुल से गिरते बस में लग गई आग

इस घटना के बारे में वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने बताया कि मंगलवार शाम वेनिस के मेस्त्रे में एक बस पलटकर पुल से नीचे गिर गई। रेलवे ट्रैक के पास गिरी बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की मदद से बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी का कार एक्सीडेंट, कपल की मौत

बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ से डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार इटली में हादसे का शिकार हो गई। एक्ट्रेस अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ लेम्बोर्गिनी में सफर कर रही थी। गायत्री और विकास दोनों बाल-बाल बच गए। इस हादसे में फरारी कार में सवार एक स्विस दंपती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनके पति लग्जरी गाड़ियों के साथ रेस कर रहे थे। इस हादस को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है।

india tv mp tak news network ke sath

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button