बड़ी खबर

बड़ा हादसा बांग्लादेश में

दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में शनिवार को यात्री बस सडक़ किनारे एक बड़े तालाब में गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की जानें चली गईं। वहीं एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा झलकाठी जिले में उस समय हुआ जब बस 60 से ज्यादा यात्रियों को लेकर भंडरिया उप जिले से दक्षिण-पश्चिम संभागीय मुख्यालय बरिशाल जा रही थी। चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण बस तालाब में गिर गई। एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि गोताखोरों ने 17 शवों को निकाला है और पुलिस क्रेन भारी बारिश के बाद पानी से भरे तालाब से बस को निकालने की कोशिश कर रही है। पुलिस उप निरीक्षक गौतम कुमार घोष ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बस के अंदर और शव फंसे होने की आशंका है। 20 अन्य यात्रियों का इलाज झलकथी के मुख्य सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस के अंदर 65 यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए यात्री रसेल मोल्लाह (35 वर्षीय) ने कहा कि मैं ड्राइवर की सीट के ठीक बगल में बैठा था।

चालक ने बस चलाते समय सावधानी नहीं बरती। उन्होंने कहा कि चालक लगातार अपने सहायक से बात कर रहा था और उसे अधिक यात्रियों को बैठाने के लिए कह रहा था। मोल्लाह ने दुर्घटना में अपने पिता (75 वर्षीय) को खो दिया, जबकि उनके बड़े भाई अभी भी लापता हैं। स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर ने कहा, हम जिन मरीजों का इलाज कर रहे हैं, उनके पेट में अत्यधिक पानी है क्योंकि बस तालाब में गिर गई थी।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

इण्डिया टीवी एमपी तक

लाले विश्वकर्मा, "इंडिया टीवी एमपी तक" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button