इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज यह पूरी घटना जिले के धरमपुर की है। बताया जा रहा है कि कल रविवार शाम युवक नर्मदा नदी तट पर स्थित शीतला माता घाट के पास नहा रहा था। इस दाैरान वह गहरे पानी में डूब गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके तलाश में गोताखोरों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर से युवक के तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। मामले में धरमपुरी थाना प्रभारी राजेश कंसाना ने बताया कि शव को पंचनामा कर मर्चुरी में रखवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए जांच जारी है। हर खबर के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक के साथ