ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

दूल्हा खुद पर नहीं कर पाया काबू रास्ते में दुल्हन के साथ क्या कर दिया जानें पूरी खबर – इंडिया टीवी एमपी तक –

दूल्हा खुद पर नहीं कर पाया काबू रास्ते में दुल्हन के साथ क्या कर दिया जानें पूरी खबर – इंडिया टीवी एमपी तक –

इंडिया टीवी एमपी तक – शादी जिंदगी में एक ही बार होती है शादी करने से पहने अपने जीवन साथी के बारे में जान लेना चाहिए कि जीवन में आपका साथ निभा पाएगा या नहीं, ऐसा ही कुछ इस कहानी में है दुल्हन तैयार होकर दूल्हे का इंतजार कर रही थी। आइए जानते हैं पूरी कहानी

आज भी एक लड़की के सपने दहेज की भेंट चढ़ जाती है। कई जगहों पर दहेज के नाम पर उसकी बलि दे दी जाती है तो कई जगहों पर उसकी डोली ही नहीं उठती हैं। ऐसा ही कुछ निशा के साथ हुआ। बरेली के पास जोगी नवादा में रहने वाली निशा दुल्हन बनकर अपने होने वाले दूल्हे का इंतजार कर रही थी। शादी की तमाम तैयारियां भी हो गई थी। लेकिन मामा ने ऐसी चाल चली कि उस बेचारी की डोली नहीं उठ पाई। चलिए रिश्ते में धोखेबाजी की पूरी कहानी बताते हैं।

जोगी नवादा में रहने वाली अनिशा कैंसर पीड़ित है। परिवार काफी तंगी में हैं। उसके रिश्ते का भाई आरिफ ने उसकी बेटी निशा की शादी नवाबगंज के गांव हरदुआ में रहने वाले नासिर से तय कर दिया। सारी बातचीत हो गई। 28 अक्टूबर को शादी का दिन तय किया गया। अनिशा ने अपनी बेटी की विदाई की सारी तैयारी कर ली थी। लेकिन तय दिन पर दोपहर तक बारात नहीं पहुंची तो अनिशा ने अपने भाई को कॉल किया। जिस पर उन्होंने बताया कि बारात 3 बजे तक पहुंचेगी। लेकिन शाम होने तक बारात नहीं पहुंची। जिसके बाद वो काफी परेशान हो गए।

दहेज नहीं देने पर दूल्हे की आनन-फानन में कहीं और करा दी शादी

जिसके बाद निशा के परिवार वाले दूल्हे के घर पहुंचे। लेकिन वहां ताला पड़ा था। पड़ोस के लोगों ने बताया कि नासिर और उनका परिवार बारात लेकर जयनगर गए हैं। लेकिन वो वहां भी नहीं गए थे। इसके बाद वो हाफिजगंज के गांव ढकिया में बारात पहुंचे की खबर लगी। लड़की वाले वहां भी गए। लेकिन वहां भी उन्हें कुछ नहीं मिला। ना तो नासिर वहां मिला और ना ही उसका परिवार। काफी खोज खबर के बाद आरिफ की बदनियती का पता चला। दुल्हन की मां अनिशा बताती हैं कि उनके भाई आरिफ ने साजिश के तहत नासिर के घरवालों से मिलकर निशा का रिश्ता तय कराया था। उन्होंने दहेज मे तीन लाख रुपए और बाइक की मांग की थी। मांग जब हम पूरी करने में नाकाम रहें तो नासिर का उसी दिन किसी और लड़की के साथ आनन-फानन में निकाह कर दिया गया।

यहां तक कि उन्होंने रिश्ता तोड़ने की जानकारी नहीं दी। पहले से ही तंगी में जूझ रहे फैमिली को शादी की तैयारी करने में काफी खर्चा हो गया था। जिसके बाद अनिशा ने अपने भाई आरिफ, नासिर और उसकी फैमिली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अनिशा कैंसर के लास्ट स्टेज पर उसे इलाज के लिए मुंबई जाना था। लेकिन वो अपनी बेटी की शादी करना पहले चाहती थी। मोहल्ले के लोगों से करीब तीन लाख रुपये का कर्ज भी लिया। लेकिन भाई की धोखेबाजी ने उसे बर्बाद कर दिया।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

इण्डिया टीवी एमपी तक

लाले विश्वकर्मा, "इंडिया टीवी एमपी तक" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button