दरअसल पिछले दिनों हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने शहर में संचालित पटखा दुकानों और गोदाम का निरीक्षण किया था, जिसमें कटौंदा स्थित कुछ दुकानों और गोदाम पर रजिस्टर मेंटेन न करने तथा नियमों का पालन न करने पर कलेक्टर ने दुकानों को सील करने की आदेश दे दिए थे। एसडीएम अधारताल पुष्पेंद्र अहाके और तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे ने बिना भौतिक सत्यापन और जांच किए बिना ही उन दुकानों को खुलवा दिया। इसी आधार पर कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही बरतने और आदेश का पालन न करने के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की सिफारिश की थी। संभागीय कमिश्नर अभय वर्मा ने इस निलंबन के कार्रवाई के साथ ही यह कहा है कि दोनों ही सस्पेंड अधिकारियों को निलंबन की अवधि तक कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया जाए। https://indiatvmptak.in/archives/5694