मुद्दे की बात लाले विश्वकर्मा के साथसिंगरौली

सिंगरौली रजमिलान का जेई एक भष्ट एंव रिश्वतखोर अधिकारी है जो जले हुए ट्रान्सफर्मा को बदलने के लिए मांगता है रिश्वत, ऐसे अधिकारी का जल्द तबादला नही हुआ तो हमलोगो करेंगे उग्र आंदोलन – रिशु सिंह जनपद सदस्य रजमिलान

सिंगरौली। जनपद पंचायत वैढ़न के वार्ड क्र.12 रजमिलान के जेई प्रमोद राय का दिन प्रतिदिन मनमानी बढ़ता जा रहा है जेई अपनी मनमानी करते हुए काम कर रहा है जेई जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए 25-25 हजार रु की रिश्वत की मांग करता है।

आपको बता दे की रजमिलान जेई की लगातार बढ़ रही मनमानी से तंग आकर क्षेत्र की जनता ने रजमिलान के जनपद सदस्य के पास जाकर अपनी समस्याओ के बारे मे बताया और न्याय की गुहार लगाई जिसपर रजमिलान के जनपद सदस्य रिशु सिंह ने कई बार जेई से निवेदन किया की जनता की समस्याओ का समाधान जल्द से जल्द किया जाये। उसके बाद भी जेई ने जनता एंव किसानो की समस्याओ का समाधान नही किया।
रजमिलान के जनपद सदस्य रिशु सिंह, मधुरा के सरपंच, रजमिलान के सरपंच, रैला सरपंच, बसौड़ा सरपंच एंव कथुरा के सरपंच ने बताया की रजमिलान के जेई प्रमोद राय द्वारा अपनी मनमानी करते हुए गांव मे 25kw का ट्रांसफर्मा एंव 50MM केवल की जगह केवल 16 MM का केवल लगाया जाता है जो ज्यादा लोड नही ले पाता है जिससे ट्रांसफर्मा जल्दी जल कर खराब हो जाता है। म. प्र. पू. वि. वि. क्र द्वारा 25 KW ट्रान्सफर्मा की जगह पर 63 kw का ट्रांसफर्मा लगाने का प्रमीशन आ गया है उसके बाद भी जेई द्वारा 25 kw का ही ट्रांसफर्मा लगाया जाता है जिससे जल्दी ट्रांसफर्मा जल जाता है। ट्रांसफर्मा जलने से क्षेत्र की जनता एंव किसानो को बहुत की दिक्क़त हो रहा है 25kw की जगह पर 63kw का ट्रांसफर्मा लगाने के लिए जेई 25-25 हजार की रिश्वत मांगता है।

रजमिलान के जनपद सदस्य रिशु सिंह, मधुरा के सरपंच, रजमिलान के सरपंच, रैला सरपंच, बसौड़ा सरपंच एंव करथूआ के सरपंच ने विधायक देवसर, कार्यपालन यंत्री, कलेक्टर को आवेदन देकर रिश्वतखोर जेई के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही कर जेई के जल्द रजमिलान से दूसरे स्थान पर तबादला करने की मांग किया है और कहाँ की ऐसे जेई का जल्द यहाँ से तबादला नही हुआ तो हमलोग उम्र आंदोलन एंव धरना प्रदर्शन करेंगे जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button