सिंगरौली। शासकीय हाईस्कूल घिनहागांव के एक कक्षा 9वीं का छात्र अपने साथियों के साथ विद्यालय में मंगलवार की दोपहर एक बजे पहुंच एक छात्रा को अश्लील गाली गलौज करते हुये शिक्षकों को भी जान से मारने के लिये धमकी दिया है। प्राचार्य ने घटना की सूचना बरगवॉ थाना में लिखित तौर पर दिया है। घिनहा गांव के उक्त विद्यालय में चोरी की तीन साल के दौरान आठवीं घटनायें हुई है इसे बावजूद पुलिस चोरों की तलाश नहीं कर पाई है। वहीं शुभकरण साकेत का पुत्र कक्षा नवमी में अध्यनरत है। अपने साथियों के साथ दबंगई पूर्वक विद्यालय में घुसकर एक छात्रा पर अश्लील शब्दों का इश्तेमाल कर हुये धमकाया है। जहाँ करीब चार स्कूली बच्चे थे वहीं शिक्षकों को भी जान से मारने के लिये धमकाया है।