सिंगरौली - जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत सैलो बस्ती जयंत में निवासरत एक युवक की कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गयी। जयंत पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भानू प्रताप सिंह उर्फ मन्ना सिंह सेंगर पिता सेवक सिंह उम्र 52 वर्ष सीधी बनिया कालोनी हाल मुकाम सैलो बस्ती जयंत अपने घर में कुर्सी पर बैठा था। भानू प्रताप आयुषी कंपी में ड्यूटी करता था। जब उसका साथी उसे ड्यूटी जाने के लिये बुलाने गया तो वह भानू प्रताप को कुर्सी पर बैठा मृत पाया। जिसकी सूचना जयंत पुलिस को दी गयी। सूचना उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले को विवेचना में लिया है। ये भी पढ़े - चंद्रशेखर आजाद ने इस सीट से किया लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान, अखिलेश यादव पर लगाया ये आरोप जानिए विस्तार में सब कुछ SINGRAULI: कलिंगा कंपनी स्थानीय लोगों का कर रही शोषण अमलोरी परियोजना प्रबंधक की बल्ले बल्ले जिम्मेदार मौन