शनिवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके साथ एक महिला मजदूरी का काम करती थी। गुरूवार को उसने फोन करके बुलाया था कि कहीं छठी कार्यक्रम में जाना है और मृतक के पुत्र ने बताया कि घर से निकलने के बाद भी उसकी बात मृतक से हुयी थी। मृतक ने बताया था कि मैं छन्दा में हूं इसके बाद मृतक का मोबाइल बंद हो गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को सड़क दुर्घटना बता रही है जबकि घटनास्थल पर लगभग एक किलोमीटर तक खून के छींटे पड़े हुये थे और महिला की चूड़ियां वहां पर टूटी पड़ी थी। परिजनों ने यह भी बताया कि पुलिस मामले की जांच सड़क दुर्घटना के एंगल से कर रही है जबकि मृतक मोटरसायकिल चलाना नहीं जानता था। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मांग किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाये। ये भी पढ़े। - MPNEWS: ABVP छात्रों को हुई जेल; साथ खड़े हुए शिवराज और CM मोहन यादव : जानिए डिटेल्स में पूरा मामला इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज पर