सिंगरौली जिले में आए दिन कोई न कोई दुर्घटना सुनने को मिल जाता है, जिले में रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही है वहीं अभी-अभी मुड़वानी डैम के पास नगर निगम की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में कई सवारी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक सिंगरौली जिले के बैढ़न शहर से मोरवा की तरफ जा रही नगर निगम की (SCTCL)की बस मुड़वानी डैम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जानकारी के अनुसार यह घटना जयंत मुड़वानी डैम के पास हुआ हैं, यह घटना करीब 9:30 बजे के आसपास हुई है। गनीमत यह रही की बस खाई में नहीं गिरी, नहीं तो सिंगरौली में एक और बड़ा हादसा हो सकता था. बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, मौके पर पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस पहुची और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। ये भी पढ़े - SINGRAULI NEWS – सनकी आशिक पर सवार हुआ प्यार का भूत तो सीधे जा पहुंचा स्कूल भरी कक्षा में एक लड़की का नाम लेकर किया प्यार का इजहार शिक्षक ने रोका तो जान से मारने की दिया धमकी