बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

भरपेट खाना मात्र ₹5 में सीएम शिवराज सिंह चौहान जहां होंगे वहीं पहुंचेगा दीनदयाल रसोई योजना जानिए क्या है

इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज नेटवर्क।-. मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह ने दीनदयाल चलित रसोई योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क से दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत चलित रसोई केन्द्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा, ‘प्रदेश में कोई भी गरीब भूखे पेट न सोए, इसके लिए हम संकल्पित हैं।

सीएम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत आज हमने चलित रसोई केंद्रों का शुभारंभ किया है। अब किसी भी गरीब भाई-बहन को भोजन के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा। आप जहां होंगे खाना वहीं पहुंचेगा और गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए आपको सिर्फ ₹5 देने होंगे।’

इस दौरान सीएम ने 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरपालिक निगम इंदौर में 4, भोपाल में 3 तथा जबलपुर एवं ग्वालियर में 2-2 चलित रसोई केन्द्र शुरू किए हैं। शेष 12 नगरपालिक निगमों सहित पीथमपुर एवं मण्डीदीप नगरीय निकाय में एक-एक चलित रसोई केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं।

Har khabar update ke liye Bane rahe india tv mp tak news ke sath
‘

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

इण्डिया टीवी एमपी तक

लाले विश्वकर्मा, "इंडिया टीवी एमपी तक" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button