SINGRAULI – अनियंत्रित मोटर साइकिल डिवाइडर से टकराई चालक की मौत, दो घायल

इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क – सरई थाना क्षेत्र के तिनगड़ी चौकी अंतर्गत पुरानी देवसर के कुकरांव गांव में एक अनियंत्रित मोटर साइकिल गुरूवार की सुबह करीब 11 से 12 के बीच डिवाइडर से टकरा गई। जहां बाइक में सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को पंचनामा उपरांत पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बुद्धसेन सिंह, सुखदेव सिंह एवं सीता प्रताप सिंह तीनो निवासी ओबरी धन्निहवा टोला मोटर साइकिल में सवार होकर अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही पुरानी देवसर के समीप कुकरांव गांव पहुंचे। जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में बुद्धसेन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।
दो घायलों को उपचार के लिए पुलिस की मदद से एम्बूलेंस के माध्यम से अस्पताल रवाना किया गया। घायलों ने बताया कि मोटर साइिकल की स्पीड काफी गति में थी और हेलमेट नहीं लगाया था जिसके चलते यह हादसा हुआ है। मना करने के बावजूद मोटर साइकिल चालक स्पीड में कमी नहीं कर रहा था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गयी है।