धान उपार्जन केन्द्रों एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क - एसडीएम चितरंगी श्रीमती संपदा सराफ द्वारा धान उपार्जन केंद्र घोघरा व कुसाही का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान आवश्यक संख्या में बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एवं बरसात से बचाने हेतु पर्याप्त मात्रा में तिरपाल उपलब्ध रखने हेतु, मानक एवं अमानक धान का विवरण केंद्र के बाहर प्रमुखता से प्रदर्शित करने हेतु , सत्यापित तौलकांटा रखने हेतु ,पर्याप्त सिलाई मशीन चालू हालत में रखने हेतु एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए उपस्थित समिति प्रबंधक व ऑपरेटर को निर्देशित किया गया। साथ ही हायर सेकंडरी विद्यालय कुसाही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया की हायर सेकेंडरी विद्यालय की नवीन स्वीकृत भवन का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ वर्ष से अधूरा पड़ा है, जिस के संबंध में निर्माण एजेंसी पीआईयू को लिखित निर्देश जारी किए गए। हायर सेकेण्डरी की कक्षा 12वीं में जाकर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की गई व उनको आगे की पढ़ाई अच्छे से करने व विशेष कर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त हेतु प्रेरित किया गया। शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की जांच की गई व निर्देशित किया गया कि बच्चों की पढ़ाई में कोई लापरवाही ना बरतें, समय से कक्षाओं में उपस्थित हों एवं कक्षाएं सुचारू ढंग से संचालित करें।