सिंगरौली/ बंधा गांव से प्रसूता को बरगवां स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रही एंबुलेंस में प्रसव हुआ है। महिला ने सुरक्षित नवजात को जन्म दिया। इसके बाद उसे बरगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बंधा गांव निवासी प्रसूता ममता वैश्य उम्र 24 वर्ष को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसकी सूचना पति दाशाराम वैश्य ने सोमवार सुबह साढ़े दस बजे एंबुलेंस को दिया। करीब 45 मिनट में एंबुलेंस बंधा गांव पहुंची। जहां से प्रसूता को बरगवां स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाने लगा। तभी पहुंचने से दो किमी पहले खेखड़ा गांव में असहनीय प्रसव पीड़ा होने से प्रसूता ममता वैश्य ने नवजात को जन्म दिया। एंबुलेंस चालक अमृत कुमार विश्वकर्मा ने वाहन को उस दौरान रोक दिया,जब प्रसूता नवजात को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को लेकर एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगवां पहुुंची। जहां दोनों को भर्ती किया गया। चिकित्सकों की ओर से इलाज किया जा रहा है। https://indiatvmptak.in/archives/5803