यह है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक किशोर सिंह राजपूत का उच्चपद पर प्रभार हुआ था हाई स्कूल मेरासन में जिसके बाद एक माह डियूटी करने के बाद पुनः उन्हें पहले वाले विद्यालय घाट सिमरिया भेज दिया गया था. जहां प्राचार्य के द्वारा उन्हें दुबारा ज्वाइन नही करने दिया और कहा कि जहां आपका उच्च पद पर प्रभार हुआ वही ज्वाइन करे और ज्वाइन कराने की एवज में शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू महेंद्र साहू के द्वारा उससे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई. शिक्षक ने बाबू के द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत लोकायुक्त सागर में की थी जिसके बाद दबे पांव पहुंची लोकायुक्त की टीम ने बाबू को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सूर्यभूषण मिश्रा का भी नाम सामने आ रहा है हालांकि शिक्षा विभाग में यह कोई पहले कार्यवाही नहीं है इसके पहले भी कई बार लोकायुक्त की टीम के द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है. https://indiatvmptak.in/archives/5461