सिंगरौली

SINGRAULI- युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का सिंगरौली आगमन 29 को

इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क – सिंगरौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार पहली बार सिंगरौली जिले में आने जा रहे है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 29 अप्रैल को सिंगरौली दौरे पर आएंगे। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार ने बुधवार की सुबह पत्रकार वार्ता कर पत्रकारों से रूबरू होकर जानकारी दी है। श्री सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को हमारे प्रदेश अध्यक्ष सिंगरौली जिले में आ रहे हैं आने का मुख्य उद्देश्य है कि चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे और साथ ही में नए मतदाताओं को कैसे जोड़े इस विषय में अपने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे साथ ही कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। यहां जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार मंडल अध्यक्ष अमितेश तिवारी दीपक तिवारी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

हर खबर अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क पर

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

इण्डिया टीवी एमपी तक

लाले विश्वकर्मा, "इंडिया टीवी एमपी तक" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button