अज्ञात कारण के चलते युवक ट्रेन से कटकर मौत, शरीर के हुए दो हिस्से इंडिया टीवी एमपी तक - पथरिया क्षेत्र में लगातार ट्रेन दुर्घटनाओ के मामले सामने आते रहते है इसी बीच आज दिन मंगलवार को करीब 2:00 बजे बोतराई रेलवे फाटक के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं मृतक की पहचान करना प्रारंभ की करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद मुनीम पटेल निवासी विजयपुरा के रूप में शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि मृतक अपने गांव में किराने की दुकान है और वह सुबह 8:00 बजे पथरिया कुछ काम से आया था। लेकिन अभी भी मौत का कारण अज्ञात है पुलिस ने पहुंचकर मृतक का पंचनामा तैयार करता परीक्षण के लिए भेजा।