सिंगरौली /महिला सुरक्षा व जन जागरूकता हेतु चलाये जा रहे "अभिमन्यु अभियान" के तहत बरगवा पुलिस ने मां दुर्गा पंडाल पड़री समिति के संयोजन में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सजगता, जागरूकता, और उनकी रोकथाम के प्रति समुदाय को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया। महिलाओं को किया गया जागरूक बरगवां पुलिस की पहल का उद्देश्य यह है कि महिलाएं स्वयं के प्रति अधिक जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। मां दुर्गा पंडाल पड़री में हो रहे कार्यक्रम में उपस्थित बेटियों एवं महिलाओं के बीच संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने अपने सवालों को साझा किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी सवालों के उत्तर देकर बेटियों एवं महिलाओं एवं उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया गया इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर, सोशल मीडिया संबंधी अपराधों, ईव-टीजिंग के खिलाफ कानून और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक आराधना तिवारी, उमेश विश्वकर्मा सचिन एवं बरगवा पुलिस बल एवं मां दुर्गा पंडाल पड़री समिति के सदस्य एवं सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित रहे। अभिमन्यु अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने निम्नलिखित उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित किया है: महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सजगता और जागरूकता बढ़ाना। महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना। समुदाय को महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना। महिला हेल्पलाइन नंबर और अन्य सुरक्षा सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना। कार्यक्रम की सफलता मां दुर्गा पंडाल पड़री में आयोजित कार्यक्रम को बहुत ही सफल माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बरगवां पुलिस की इस पहल की सराहना की और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता