मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों के आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरआत की, यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही है। जिसमे किसानों को हर 4 माह के अंतराल पर 2000 रू की आर्थिक सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती हैं। भारत सरकार द्वारा अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 15 किस्त किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। और इसी तरह सीएम किसान कल्याण योजना की भी 10 से अधिक किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। अगर आप एक किसान है तो आपको सालाना सरकार 12000 रू इन दोनो योजनाओं में प्रदान करती है । मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ मध्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को दिया जाता है। जिससे की जो किसान अपनी खेती सी जुड़ी जरूरतों को वित्त के अभाव में पूरा नही कर पाते है। उन किसानों को सीएम किसान कल्याण योजना में मिल रहे पैसे अपनी खेती सी जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेंगे। पीएम किसान योजना और सीएम किसान कल्याण योजना के पैसे जिन किसानों को मिल रहे है ऐसे किसान हर महीने 1000 रू प्राप्त कर रहें है। और सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ ले रहे है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ केवल उन किसानों ही दिया जाएगा जो इस योजना के जरूरी पात्रता रखते हैं। इस योजना के लिए जरूरी पात्रता कुछ इस प्रकार है किसान मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। यह योजना केवल मध्य प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की गई है। किसान की आयु 18 साल से अधिक होना चाहिए। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नही होना चाहिए। किसान का किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए। पति या पत्नी दोनो के नाम पर कृषि भूमि है तो इस योजना का लाभ दोनो के से कोई एक ही ले सकता है । सीएम किसान कल्याण योजना का फॉर्म कैसे भरें अगर आप इस योजना में जरूरी पात्रता रखते है तो आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में अपना आवेदन फार्म कुछ इस प्रकार जमा कर सकते है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का फॉर्म जमा करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । जिसका लिंक है https://saara.mp.gov.in/ अब यहां दिखाई दे रहे आवेदन फार्म वाले बटन पर क्लिक करें। अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपको अपना समग्र आईडी नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद send OTP वाले बटन पर क्लिक करें। आधार से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा। अब आपको अपनी भूमि संबंधी जानकारी, भूमि का खसरा क्रमांक, और रकबा दर्ज करना होगा। अब आपको जरूरी दस्तावेजों अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है । मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा जरूरी जांच प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपके आवेदन फार्म को सफलतापूर्वक जमा कर लिया जाएगा। आखिर में आप जमा किए गए आवेदन फार्म का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। इस दिन मिलेंगे किसानों को 2000 रू मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा प्रदेश के सभी पात्र किसानों के खाते में फरवरी के महीने में ट्रांसफर करने वाली है प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस बार किसानों के खाते में ₹2000 की राशि ट्रांसफर करने वाले हैं इसी के साथ भारत सरकार भी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की अगली किस्त का पैसा भी ट्रांसफर करने वाली है जिसमें किसानों को ₹2000 सीधे बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। किसान कल्याण योजना का पैसा सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस पेज को प्राप्त करने के लिए किसानों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए अगर आपका अकाउंट आधार से डीबीटी सकरी नहीं है तो सरकार द्वारा जारी की गई राशि आपके खाते में जमा नहीं की जाएगी इसलिए किसान साथियों को इस योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। ये भी पढ़े ख़बर MPNEWS: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 : इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 2000 रू,- जानिए विस्तार से इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज 194km रेंज वाली एक और नई इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दिया दस्तक! कई फीचर्स से है लैस – जानिए विस्तार में सब कुछ MP NEWS: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, मोटा अनाज उत्पादन करने पर मिलेंगे 1 हजार रुपए – पढ़े पूरी खबर इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज