इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क - सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है. सालों से फंसे उनके पैसों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. बीते दिनों केंद्र सरकार की ओर से इन्वेस्टर्स के पैसों के रिफंड के लिए Sahara Refund Portal लॉन्च किया गया था, जिस पर लाखों निवेशकों ने क्लेम के लिए अप्लाई किया था. शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दिल्ली में सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की को-ऑपरेटिव सोसाइटियों के डिपॉजिटर्स के क्लेम अमाउंट को ट्रांसफर किया. 15 लाख से ज्यादा लोगों किया रजिस्ट्रेशनसहारा समूह (Sahara India) के को-ऑपरेटिव में फंसे करोड़ों निवेशकों के पैसे की वापसी के लिए केंद्र सरकार ने सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटी (CRCS) पोर्टल लॉन्च किया है. इसके जरिए सहारा की चार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के ऐसे निवेशकों को पैसा वापस मिल सकेगा, जिनके इन्वेस्टमेंट की मैच्योरिटी पूरी हो चुकी है. पहले चरण में निवेशकों के 10,000 रुपये की राशि लौटाई जाएगी. जिनका 10,000 रुपये से अधिक जमा है, उन्हें भी अभी सिर्फ 10,000 रुपये ही रिफंड किए जाएंगे. अमित शाह ने ट्रांसफर किया क्लेम अमाउंटसहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले लाखों निवेशकों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह Amit Shah ने सहारा रिफंड पोर्टल Sahara Refund Portal को लॉन्च करते हुए कहा था कि 45 दिनों के भीतर निवेशकों का पैसा उनके खाते में पहुंच जाएगा और अब सहारा की को-ऑपरेटिव में निवेश करने वाले करोड़ों निवेशकों को पैसे वापस करने का प्रोसेस शुरू भी कर दिया गया है. इस काम की शुरुआत भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हाथों से की हुई है. हर खबर अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क पर