सिंगरौली

हिण्डालको महान का शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका सहित बुनियादी पर है फोकस: सेन्थिलनाथ – इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़

14 अप्रैल। शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका सहित अन्य मूलभूूत सुविधाओं पर हिण्डालको महान परियोजना का विशेष फोकस है। शिक्षा में क्षेत्र के 6 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू की गयी। 200 छात्र-छात्राओं को एक हजार रूपये की सहायता राशि दी गयी है और आगे भी इसी तरह के प्रयास किये जा रहे हैं।

बरैनिया में महान संगीत शिक्षा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जल स्तर को ऊपर उठाने चेक डेम बनाये जा रहे हैं। ताकि खेती का पैदावार बढ़ सके और वह प्रकृति के भरोसे न रहें। किसानों को उन्नति बीज भी समय-समय पर मुहैया कराया जा रहा है। उक्त बातें हिण्डालको महान परियोजना बरगवां के परियोजना प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ ने आज गुरूवार को परियोजना के परिसर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए सीएसआर के तहत क्षेत्र में किये जा रहे सतत् विकास की उपलब्धियां को अवगत कराते हुए बोल रहे थे।
इस दौरान मानव संसाधन प्रमुख विश्वनाथ मुखर्जी, पावर प्लांट हेड चन्द्रशेखर सिंह, वित्त प्रमुख सुशांत नायक, कार्मिक महाप्रबंधक जमाल अहमद, एचआर जीएम ब्योमकेश मोहंती एवं जन संपर्क प्रबंधक संजय सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम के शुरूआत में जनसंपर्क प्रबंधक संजय सिंह ने सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं श्री मोहंती ने भी प्रकाश डाला और परियोजना के बारे में जानकारी दी।

तत्पश्चात परियोजना प्रमुख ने परियोजना के बारे में अवगत कराया और कहा कि पूरी दुनिया पर्यावरण प्रदूषण को लेकर बेहद चिंतित है और सब का इसी पर फोकस है। हम पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। साथ ही प्रदूषण न फैले इसके लिए हर तरह के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि यहां सोलर पावर प्लांट भी लगेगा। सिंगल प्लास्टिक यूज में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उसी के चलते परियोजना को पुरस्कार भी मिला है।
उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना का उत्पादन बढ़ेगा तो जॉब मिलेगा और रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।इसके पूर्व मानव संसाधन प्रमुख विश्वनाथ मुखर्जी ने परियोजना में कार्यरत छ: वर्षों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परियोजना का उद्देश्य है कि लोगों को मुख्य धारा से जोड़े जिसमें आजीविका भी शामिल है। परियोजना सब को साथ लेकर चलने का काम करती है।
इस क्षेत्र का समुचित विकास हो इसके लिए पिछले दिनों क्षेत्र के आस-पास के सरपंच एवं सम्मानित पार्षदों के साथ बैठक की गयी थी। जहां सम्मानित जनों से विकास के सुझाव भी मांगे गये थे। विकास की संभावनाओं को लेकर कहा कि इसमें परियोजना सबके सुझावों को सुनती है। बीच-बीच में मेडिकल कैम्प भी लगाये जाते हैं।

आंगनबाड़ी केन्द्रों को आधुनिकता के साथ संचालन किया जा रहा है। प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र भी संचालित किये जा रहे हैं ताकि निरक्षरता दूर हो सके। कार्यक्रम को सीएसआर एवं जनसंपर्क विभाग से सहायक अधिकारी वीरेन्द्र पाण्डेय ने संचालन किया। इस अवसर पर सीएसआर और पीआर के सहायक अधिकारी विजय बैस ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सीएसआर से धीरेन्द्र तिवारी, शीतल श्रीवास्तव एवं खुशबू गुप्ता भी मौजूद रहीं।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button