बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पिहानी वन रेंज के वन कर्मियों की मिली भगत से सरकार को करोड़ो का चूना लगा रहे वन माफिया- इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़

इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ – पिहानी – हरदोई – एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार धरती को हरा भरा करने का हर सम्भव प्रयास कर रहे है तो वही पिहानी थाना क्षेत्र के कुछ वन माफ़िया धरती को बंजर बनाने की मुहिम चला रहे है।
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के पिहानी वन रेंज के वन कर्मियों की मिलीभगत से क्षेत्र के कुछ वन माफिया हरे-भरे, छायादार व फलदार पेड़ो का कटान बिना किसी परमिट के लगातार करते है। पिहानी वन रेंज में आपको कई जगह प्रतिबंधित पेड़ो की जड़े मिल जाएगी, जिनकी हाल फिलहाल में कटान हुआ है। पत्रकारों द्वारा लगातार सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक कटान की खबरों को प्रसारित होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई भी उचित कार्यवाही करने के मूड में नजर नही आते है।
नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक व्यक्ति ने कहा कि कटान में एक मोटी रकम वन विभाग के कर्मचारियो को जाती है। जिनकी मिली भगत से वन कर्मियों के संरक्षण में ही बिना परमिट के ही पेड़ो का कटान करवा दिया जाता है।
कुछ दिन पूर्व अवैध कटान की खबर प्रकाशित होने पर कुछ वन कर्मियो द्वारा झूठे केस में पत्रकारों को धमकाने का भी काम किया गया है। साथ ही अवैध कटान करा रहे वन माफियाओं द्वारा पत्रकारों को बदनाम करने के लिए उन पर पैसे लेने का आरोप भी लगाया गया।
अब ऐसे में कई तरह से सवाल जनता के सामने उभर कर आते है कि आखिर वन कर्मियो से मिलकर धरती की कोख को बंजर करने वाले वन माफियाओं पर उच्च अधिकारियों की इतनी रहम दिली क्यो? सरकार व राजस्व को करोड़ो का चूना लगा रहे इन वन कर्मियो को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है? राज्य में न्याय का प्रतीक बन चुका बाबा का बुलडोजर आखिर इन वन माफ़ियाओ व भ्रष्ट वन कर्मियों पर कब चलेगा?

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button