इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क -ब शाहरुख खान का एक प्रसिद्ध डायलाॅग है, 'प्यार एक बार होता है।' हालांकि जिस फिल्म में शाहरुख ये डायलाॅग बोलते हैं, उसी फिल्म में उन्हें दो लड़कियों से प्यार होता है। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान रानी मुखर्जी से शादी करते हैं और फिर काजोल से। उन्हें दो लड़कियों से प्यार होता है। यह कोई बड़ी बात नहीं। आज के दौर में भी अक्सर लड़के लड़कियों को एक से ज्यादा लोगों से मुहब्बत हो जाती है। डेटिंग के दौर में तो ये आम सी बात है कि हम जिसे पसंद करते हैं। ब्रेकअप के बाद उन्हें दूसरा पार्टनर मिल जाता है, जिसे वह प्यार करते हैं। लेकिन क्या कभी एक साथ दो लड़कों से प्यार हुआ है। आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपने उस पार्टनर को बहुत प्यार भी करते हैं। लेकिन आपको दूसरे लड़के से भी प्यार हो जाता है। इस तरह की स्थिति में अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा प्यार सच्चा है और कौन सा महज आकर्षण। सही फैसला न ले पाने के कारण आपका रिश्ता मुश्किल में पड़ सकता है। आप अपने पार्टनर को धोखा नहीं देना चाहते लेकिन दिल के हाथों मजबूर होते हैं। अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क के साथ