बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मे उमड़ रहा जनसैलाब – इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़

इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क – आष्टा। भारत जोड़ो यात्रा भोपाल से सांवेर तक पैदल उपयात्रा मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भोपाल से सांवेर तक की जा रही है। इसी कड़ी मे सीहोर – देवास जिले की सीमा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर द्वारा देवास जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कप्तान एवं देवास जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज रजानी को भारत जोड़ो यात्रा का झंडा सीहोर-देवास जिले की सीमा पर समर्पित किया। तथा यात्रा को आगे बढ़ाया गया। 3500 किमी की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गंाधी द्वारा की जा रही है।यात्रा इंदौर मे प्रवेश कर चुकी है। इस यात्रा का मकसद धर्म और जाति के नाम पर जो देश को बंाटने का प्रयास कर रहे है। ऐसी ताकतो को कामयाब होने से रोकना है। यात्रा को लेकर राहुल गांधी का कहना है कि चाहे कितनी भी रूकावटे आए यह यात्रा श्रीनगर जाकर ही समाप्त होगी। इस यात्रा का सकारात्मक प्रभाव भारत पर पड़ेगा। इस उद्देश्य से राहुल गांधी इस यात्रा को लेकर निकले है। यह यात्रा उज्जैन 29 नवंबर दोपहर मे लगभग 2 बजे पहुचेगी । जहां राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगे। जिला कंाग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ से यह आवहान किया है कि वो ज्यादा से ज्यादा उज्जैन पहुंचकर जनसभा को सफल बनाए। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू,जावर ब्लाक अध्यक्ष कमलसिंह पहलवान,मुश्ताक सरपंच डोडी,कांग्रेस नेता एच आर परमाल, अरविंद ठाकुर, नारायण सिंह मालवीय, राजेंद्र ठाकुर,पूरण मालवीय, शैलेद्र सिंह ठाकुर,चेतनसिंह सेमलीबारी,चेतनसिंह दरबार सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button