मुख्यमंत्री का आशीर्वाद से 15 साल से कमल खिलाने वाले स्वर्गीय रंजीत सिंह गुणवान के पोते सोनू गुणवान को मिल सकता है टिकट ज्योतिरादित्य ंिसधिया की चली तो अजीत ंिसह का टिकट पक्का – इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़

इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क – आष्टा। विधानसभा चुनाव को लगभग अभी एक वर्ष है। लेकिन राजनीतिक गलियारो में कौन लड़ेगा आष्टा विधानसभा से इसकी चर्चा जोरो से होने लगी है। मप्र का इतिहास गवाह है कि पिछली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण ही कमलनाथ सरकार चली गई थी। और आज भी शिवराज सरकार कही न कही ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर ही चलती आ रही है। जिससे ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेशभर में अधिकांश टिकट सिंधिया समर्थक को ही मिलने की चर्चा जोरो पर चल रही है। अगर ज्योतिरादित्या ंिसधिया की आष्टा विधानसभा मे चली तो निश्चित ही अजीत सिंह का टिकट पक्का माना जा रहा है। अजीत सिंह जहां आष्टा से विधायक रह चुके है। वही संसदीय सचिव रह चुके है। एवं कई पद पर रहते हुए चाहे कांग्रेस मे रहे या भाजपा में ज्योतिरादित्य समर्थक बने रहे हॅै। अजीत सिंह के पिता स्वर्गीय उमराव सिंह मंत्री रहे। और कई पद पर रहकर जनता की सेवा की। उन्ही के कर कमलो पर चलते हुए अजीत ंिसह भी 1985 से 90 तक विधायक रहे। और लगातार आज तक राजनीति में सक्रिय रहकर जनता की सेवा की। अगर टिकट को लेकर ज्योतिरादित्य ंिसधिया की चली तो निश्चित ही भाजपा से अजीत सिंह का टिकट पक्का हो सकता है। दूसरी ओर अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया की नही चली और समय पर परिवर्तन होता है तो मुख्यमंत्री के गृहजिले की आष्टा विधानसभा मे भाजपा का परचम लहराने वाले स्वर्गीय रणजीत सिंह गुणवान जिन्होने फूल को 15 साल तक खिलाकर रखा। उनका ही पोता सोनू गुणवान को जहां उनके दादा की राजनीति एवं विकास का भरपूर लाभ मिलेगा। वही वर्तमान में सोनू गुणवान की पत्नि दीक्षा गुणवान जनपद अध्यक्ष है। जिससे एक बात तो साफ हो गई कि ग्रामीण क्षेत्रो में सोनू गुणवान की पकड़ भारी है। अगर सोनू गुणवान को भाजपा टिकट देती है तो निश्चित है। कमल का फूल जहां बरकरार रहेगा। ऐसा माना जा रहा है। अभी विधानसभा चुनाव में लगभग 1 वर्ष है। समय अनुसार और भी नाम सामने आएगे। अब यह समय पर ही तय होगा कि भाजपा हाईकमान आष्टा विधानसभा के लिए किस पर भरोसा जताती है।
हर खबर अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क