क्राइमबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

क्षेत्र में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से मचा हड़कंप- इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़-

झांँसी के मोंठ थाना क्षेत्र में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से मचा हड़कंप- इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़-

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश एस

झांँसी के मोंठ थाना क्षेत्र में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला। शव का चेहरा भी जला हुआ है। जिससे वहां हड़कम्प मचा हुआ है। सूचना मिलते ही सीओ मोंठ सहित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरु कर दिया है।

मोंठ थानान्तर्गत जौरा ओवर ब्रिज के पास स्थानीय क्षेत्रवासियों ने एक महिला का निर्वस्त्र शव देखा। महिला का चेहरा भी बुरी तरह से जला हुआ था। मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। साथ ही उसके हांथों में मेंहदी भी लगी हुई प्रतीत हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए शव को कब्जे में लिया। मृतका कौन है और कहां से आई। यह स्पष्ट नहीं हो सका। आशंका जताई जा रही है कि मृतका की शिनाख्त छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया गया है। मृतका का शव देख कहीं न कहीं बड़ी वारदात की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button