3 साल की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज, पैसा लगाने से पहले जान लें निवेशक जाना पूरी प्रक्रिया - इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क पर- इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क -- बैंकों ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. ऐसा उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मई 2022 के बाद बार-बार रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद किया है. आरबीआई ने मई के बाद रेपो रेट में कुल 190 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी की है. कई कर्जदाता अब एफडी पर 7 फीसदी से ज्यादा की दर से ब्याज दे रहे हैं. जहां रिटेल महंगाई सितंबर 2022 में 7.4 फीसदी के पांच महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. ऐसे में बहुत से लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट का निवेश का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अगर आप भी आने वाले दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि कौन-से बैंकों में आपको तीन साल की एफडी पर सबसे बेहतर ब्याज दर मिलेगी. AU स्मॉल फाइनेंस बैंक इस स्मॉल फाइनेंस बैंक में तीन साल की अवधि वाली एफडी पर मौजूदा समय में 7.50 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. DCB बैंक इस निजी बैंक में तीन साल की एफडी पर वर्तमान में 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. बंधन बैंक इस प्राइवेट बैंक में आपको वर्तमान में तीन साल वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.00 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. सिटी यूनियन बैंक इस बैंक में तीन साल की अवधि वाली एफडी पर 7.00 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. करूर वैश्य बैंक इस बैंक में तीन साल वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर मौजूदा समय में 7.00 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. हर खबर अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क के साथ