जारी अधिसूचना के अनुसार रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गेरूआरी और नीबी को मऊगंज जिले के लौर थाने में शामिल किया गया है। रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िला, गढ़वा रामदेव सिंह, रिमारी, सिगटी नानकार, पैकनगांव, मनकहरी, टेढ़ताल, घुचियारी, नौआ, हर्दिहा 1054, डोरी नारजी बहेरा, बुड़वा, खैरहई सोहाई काटन, पुरवा, चोरौवा, पटपरी, गहिरा, डाड़ी तथा गढ़ी कुल 19 गांव मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाने में जोड़े गए हैं। इसी तरह नईगढ़ी थाने के ग्राम झूसी, अटरा, डाढ़, फुलहा, मड़ना, हर्दिहा 1055, उसरा, बहेरा, जुड़मनिया मुरली, बन्नई, अलौहा तथा जुड़मनिया रघुनाथ गांवों को लौर थाने में शामिल किया गया है। नईगढ़ी थाने के अमिरती गांव को मऊगंज थाने में शामिल किया गया है। हनुमना थाने के ग्राम विझौली, बगैहा, ब्राम्हागढ़, बलभद्रगढ़, खोडमानी, पीताम्बर गढ़ तथा उकसा को शाहपुर थाना क्षेत्र में शामिल किया गया है। ये भी पढ़े ख़बर MP NEWS: लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री की बैठक, पढ़िए क्या चर्चा हुई – जानिए डिटेल्स में SINGRAULI NEWS: SDM चितरंगी भूले मर्यादा जूते पहनवाए महिला चपरासी से फिर महिला पर दबाव बनाकर दिलवाया गया बयान वीडियो में साफ नजर आ रहा है कागज कि पढ़ रही महिला, सपा नेता जय सिंह राजू। SINGRAULI NEWS:महिला कर्मचारी से एसडीएम ने पहनवाया अपना जुता,फोटो सोशल मीडिया में हुआ वायरल