देवसरबड़ी खबरलाले विश्वकर्मा एडिटर इन चीफसिंगरौली

SINGRAULI NEWS:जियावन पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत परिवहन में लगा बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त, चालक व वाहन मालिक पर मामला दर्ज

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की

सिंगरौली / जियावन।
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बिना नंबर की नीले रंग की सोनालिका कंपनी की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, जिसमें करीब 3 घन मीटर अवैध रेत लोड पाई गई। जब्त वाहन व रेत की कुल कीमत लगभग 5,08,000 रुपये बताई गई है।

थाना जियावन में अप.क्र. 521/25 दर्ज कर ट्रैक्टर चालक नरेन्द्र केवट पिता रामप्रसाद केवट, उम्र 32 वर्ष, निवासी चन्दुआर थाना जियावन जिला सिंगरौली के साथ ही वाहन स्वामी सुमित पाठक उर्फ शनि निवासी चन्दुआर थाना जियावन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है। दोनों पर धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम तथा 51/177 एमव्ही एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामला उस समय सामने आया जब 01/12/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिना नंबर की सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रेत परिवहन किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकते हुए चालक को दबोच लिया, जो रेत की अवैध बिक्री के लिए परिवहन करते हुए पाया गया। मौके पर रेत तथा वाहन को जप्त कर थाना जियावन लाया गया।

अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के दिशानिर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। ऑपरेशन का नेतृत्व थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक रोशनी कुर्मी ने किया।

इस कार्रवाई में थाना जियावन पुलिस टीम के उनि. शेषनारायण द्विवेदी, प्रआर रमेश चन्दन और आर अमित कुमार की विशेष भूमिका रही। लगातार हो रही ऐसी सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

इण्डिया टीवी एमपी तक

लाले विश्वकर्मा, "इंडिया टीवी एमपी तक" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button