मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सवेरे सवेरे दुर्घटना की खबर सामने आई जिसमें कचनी पुलिया के पास एक बोलेरो पलट गई पूरी घटना कचनी पुल के पास की बताई जा रही है जहां पर बोलोरो पलटने के बाद बोलेरो के चारों पहिए ऊपर हो गए. जिस बोलोरो गाड़ी की दुर्घटना हुई है उस गाड़ी का नंबर UP 64 BT 2265 बताया जा रहा है प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गाड़ी ओवर स्पीड थी और बरसात होने के कारण गाड़ी अनबैलेंस हो गई और गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. बताया जा रहा है की गाड़ी में सिर्फ अकेले ड्राइवर ही था जिसे शरीर पर कुछ चोट आई है और ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है फिलहाल मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है और जाम को खुलवाया जा चुका है. ये भी पढ़े ख़बर https://indiatvmptak.in/archives/5365