इण्डिया टीवी ंप तक न्यूज़ क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार सुबह रुड़की के नारसन में भयावह एक्सीडेंट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। ऋषभ कार से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण नहीं निकल पा रहे थे। फिर वे वहां से खुद ही किसी तरह बाहर निकले। Rishabh Pant Accident: रेलिंग से टकराने के बाद कई बार पलटी कार, फिर लगी आग, देखें हादसे की भयावह तस्वीरें बताया जा रहा है कि ऋषभ की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे। घटना के बाद सारे रुपये सड़क पर बिखरे पड़े थे। वे वहां तड़पते रहे लेकिन इस दौरान कुछ लोग ऋषभ की मदद करने के बजाय नोट अपनी जेबों में भरने और वीडियो बनाने में मशगूल हो गई