इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क - शहर महिला कांग्रेस के तत्वाधान में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अग्रवाल के नेतृत्व में मानिक चौक चौराहे पर बाबा रामदेव का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं देवी का रूप होती हैं। महिलाओं को मां बहन बेटी के रूप में देखा जाता है, परंतु बाबा रामदेव महिलाओं को किस रूप में देखते हैं। यह उनके वक्तव्य से प्रतीत होता है और यह उनकी मानसिकता का परिचायक है। उनके इस कृत्य की हम निंदा करते हैं। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आसिया सिद्दीकी ने कहा कि बाबा रामदेव की मानसिकता दूषित हो चुकी है उनका महिलाओं के प्रति नजरिया बदल चुका है। पूर्व में महिलाओं के परिधान ने हीं उनकी इज्जत बचाई थी और वह एक कार्यक्रम से महिलाओं का सलवार सूट पहन कर भागे थे। फिर भी उन्होंने महिलाओं के बारे में अपशब्द कहे। उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। अगर बाबा रामदेव ने माफी नहीं मांगी तो हम लोग उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराएंगे। इस अवसर पर प्रदेश की महासचिव शहनाज हुसैन, शमशाद बेगम, समीमा बानो, मुमताज, फरीदा बेगम, राजेश रानी आबिदा, प्रीति बुंदेला, शीला, सलमा आदि उपस्थित रहे। हर खबर अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क के साथ