इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क - मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच कुछ पुराने चेहरों को भी जगह मिल सकती है. शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ पुराने चेहरों के नाम भी जुड़ सकते हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के हस्तक्षेप की खबरें सामने आ रही हैं. मंत्रिमंडल विस्तार के लिए गुजरात चुनाव परिणाम (Gujarat Election Results) आने का इंतजार किया जा रहा है. चुनाव परिणाम आने के बाद शिवराज कैबिनेट में नए मंत्रियों की ताजपोशी होगी. सूत्रों का कहना है कि संघ ने पुराने चेहरों को दरकिनार नहीं करने की सलाह दी है. फिलहाल शिवराज कैबिनेट में चार पद खाली चल रहे हैं. हर खबर अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क के साथ