क्राइम

पति ही निकला हत्यारा, अवैध संबंधों के शक के कारण ली थी पत्नी की जान, दोनों बैठकर पी रहे थे शरा इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़-

इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क – जींद के जुलाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे की महिला मजदूर का हत्या उसका पति ही निकला। अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी की जान ले ली और शव को खेल स्टेडियम के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। गिरफ्तार बिहार निवासी आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए यह खुलासा किया।
उसने बताया कि दोनों ने इकट्ठे बैठकर शराब पी थी। अवैध संबंध के शक को लेकर कहासुनी के दौरान उसने लात-घुसों एवं कोहनी से हमला कर पत्नी की जान ले ली। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
22 नवंबर को एक ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला का शव खेल स्टेडियम के पास झाड़ियों में मिला था। उसके मुंह और नाक पर चोट के निशान थे। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। महिला की शिनाख्त बिहार निवासी के रूप में हुई थी।

शव के पास पति नशे की हालत में पड़ा मिला था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या करने का कारण पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होना बताया।

हर खबर अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

इण्डिया टीवी एमपी तक

लाले विश्वकर्मा, "इंडिया टीवी एमपी तक" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button