कट्टा की नोक पर डकैती, सोना चांदी लेकर फरार ,पुलिस जांच में जुटी- इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क - झांँसी जिले के थाना लहचूरा क्षेत्र में तीन तीन घरों में कुछ दिन पूर्व चोरी की घटना हुई थी इसी तरह फिर से चोरों के हौसले बुलंद हुए, फिर से कट्टा के बल पर डकैती को अंजाम दिया। मऊरानीपुर तहसील के थाना लहचूरा क्षेत्र के ग्राम धवाकर में बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। एक घर को निशाना बनाया। जहां घर में मोजूद बुजुर्ग के जाग जाने एवम बुजुर्ग द्वारा विरोध करने पर उसकी गर्दन पर असलहा लगाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बुजुर्ग जयराम ने बताया की रात्रि लगभग 1 से 2 बजे के बीच कुछ बदमाश घर में घुस आए तभी मेरी आंख खुल गई और मैने विरोध किया तो उक्त लोगो द्वारा मेरी गर्दन पर तमंचा रखा और घर में रखा बेस कीमती सोने चांदी के आभूषण लूट के ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हर खबर अपडेट के लिए बने रहे इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ नेटवर्क के साथ