सिंगरौली

तहसीलदार कोर्ट में अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, तहसीलदार अटैच, रीडर निलंबित

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कोर्ट में लंबित राजस्व प्रकरणों की गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

न्यूज़ रिपोर्ट:
सिंगरौली | 5 जनवरी 2026
कलेक्टर गौरव बैनल ने तहसील कार्यालय सरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कोर्ट में लंबित राजस्व प्रकरणों की गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि कई राजस्व प्रकरण महीनों से लंबित थे, कुछ मामलों में आदेशों का पालन नहीं किया गया था, जबकि कई प्रकरणों में पेशी तक नहीं हुई थी। इससे स्पष्ट हुआ कि कोर्ट का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा था।

कलेक्टर ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए सख्त कार्रवाई की। तहसीलदार सरई चन्द्रशेखर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में संलग्न किया गया है। वहीं, तहसीलदार सरई के कोर्ट रीडर पुष्पेन्द्र द्विवेदी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा तहसील सरई के वृत्त खनुआ स्थित नायब तहसीलदार कोर्ट का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनियमितता पाए जाने पर नायब तहसीलदार देवकरण सिंह एवं संबंधित कोर्ट रीडर लखपति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी देवसर को निर्देशित किया कि लंबित सभी राजस्व प्रकरणों का दो दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा कोर्ट संचालन को सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

इण्डिया टीवी एमपी तक

लाले विश्वकर्मा, "इंडिया टीवी एमपी तक" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button